Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

दुःखद : नहीं रहे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी

176
Below feature image Mobile 320X100

रांची : अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी अब इस दुनिया में नहीं रहे। शनिवार की दोपहर मेदांता अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। कुछ दिन पहले वे कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालांकि शुक्रवार की शाम उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया था। जिसके बाद शनिवार को उनका निधन हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

हाजी हुसैन अंसारी राज्य के कद्दावर नेताओं में एक थे। अखंड बिहार में 1995 के विधानसभा चुनाव में मधुपुर सीट जीतकर वे पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद 2000, 2009 और फिर 2019 में चुनाव जीत कर मंत्री पद पर आसीन थे। अलग झारखंड के आंदोलन में भी इनकी सक्रिय भूमिका थी।

उनके निधन पर सीएम हेमंत सोरेन, अन्य मंत्रीयों, विधायकों, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत अन्य नेताओं ने दुःख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250