Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

राजस्व कर्मचारी ने की थी 5 हजार रुपये की मांग, रंगे हाथ एसीबी ने किया गिरफ्तार

141
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले में लगातार कार्रवाई के बाद भी भष्ट लोग घूस लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) लगातार ट्रैप कर घूसखोरों पर कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को एक बार फिर एक घूसखोर कर्मचारी को एसीबी की टीम ने 35 सौ रुपया घूस लेते दबोच लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया जाता है कि इस बार गिरिडीह सदर प्रखंड में हल्का 6 का राजस्व कर्मचारी संजय कुमार ने सौतिया देवी के करहरबारी स्थित ज़मीन के दाख़िलखारीज को लेकर 5 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसके बाद उसे पहले एक हजार और फिर 7 सौ रुपया घूस के रूप में दिया गया। वहीं सौतिया देवी के भतीजे सुरेश साव ने इस बात की शिकायत धनबाद एसीबी से कर दी। शिकायत के सत्यापन के बाद गुरुवार को टीम गिरिडीह पहुंची और फिर 35 सौ रुपया घूस लेते कर्मचारी सजंय साव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जांच पड़ताल कर टीम कर्मचारी संजय कुमार को धनबाद ले गई। शिकायतकर्ता महेशलुंडी निवासी सुरेश साव है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250