
गिरिडीह : जिले में चक्रवात गुलाब ने काफी तबाही मचाई है। लगातार हो रहे बारिश से जिलेभर के कई इलाकों में नुकसान की खबर है। वहीं पीरटांड़ थाना क्षेत्र के केंदुआडीह में देर रात को एक वृद्ध दंपत्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध रूपलाल सोरेन और शनिमुनि देवी गुरुवार की रात अपने कच्चे घर में सोए थे। इसी दौरान देर रात को उनका घर गिर गया और दोनों दंपत्ति की दबकर मौत हो गई। घर गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर जुटे और दंपत्ति को बाहर निकाला, लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। इधर शुक्रवार की सुबह स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है।