Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को लेकर आयोजित हुई ऑनलाइन कार्यशाला

119
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को लेकर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगर निगम कार्यालय में कार्यशाला में मेयर सुनील पासवान, उप मेयर प्रकाश सेठ , सिटी मैनेजर रजनीश लाल, नगर निगम कर्मी गौरीशंकर यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस दौरान सभी को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को लेकर जानकारी दी गई। इस बाबत मेयर सुनील पासवान ने बताया कि वर्तमान में गिरिडीह 2 स्टार में है जिसे 2021 के सर्वेक्षण में 3 स्टार पर लाने की कोशिश है। बताया कि पिछले सर्वेक्षण में गिरिडीह का 135 वां रैंक था। इस बार और बेहतर होने की उम्मीद है। बताया कि शहर में आकांक्षा ग्रुप के द्वारा डोर टू डोर कचरा उठाने का काम किया जा रहा है। सॉलिड बेस्ट मैनजमेंट के बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में गिरिडीह में दूसरा सॉलिड बेस्ट मैनजमेंट का प्लांट स्थापित है। वहीं तीसरा प्लांट देवघर में लग रहा है। कहा कि रैंकिंग में सुधार को लेकर विशेष रूप से बल दिया गया।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250