Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

एसीबी के रडार पर तिसरी के एक बड़े साहब, दिन था अच्छा तो आज गए बच

178
Below feature image Mobile 320X100

तिसरी : प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोल बाला है। वहीं इसके रोकथाम के लिए सूचना पर भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता (एसीबी) समय समय पर कार्रवाई कर घूसखोर कर्मियों को पकड़ने का काम करती रही है। हालांकि अबतक विभाग के जाल में केवल छोटी छोटी मछलियां ही फंसती रही है। बड़ी मछली इतनी चालाक है कि आज तक वो पकड़ी नहीं जा सकी है। ऐसी चर्चा तिसरी में खूब जोर शोर से मंगलवार को दिनभर इलाके में चलती रही।

पूरे प्रखंड में चर्चा ए आम है कि मंगलवार को प्रखंड के एक बड़े साहब को अपने जाल में पकड़ने के लिए एसीबी ने पूरी तैयारी कर रखी थी। आज तो बड़े साहब पकड़ में आ ही गए थे। लेकिन किस्मत ने साथ दिया और बड़े साहब को कहीं से जाल बिछे होने की भनक लग गई। फिर क्या था साहब एलर्ट हो गए या यूं कहें तो आज साहब का दिन अच्छा था। वहीं पूरे प्रखंड कार्यालय में हड़कंप का माहौल रहा।

 

बहरहाल, आज तो साहब बच गए लेकिन अब भी उन्हें इससे सबक लेकर अपने आचरण में परिवर्तन करने की दरकार है। वरना हर बार किस्मत साथ नहीं देती।

विज्ञापन

विज्ञापन

तिसरी से चंदन भारती की रिपोर्ट

क्लिक कर देखें न्यूज़ बुलेटिन https://www.facebook.com/100064024504271/posts/pfbid02PCb76MzqQqTH29Hjo3Mn7TVQPiJR7JwEQNSLar9gU8HgkxiBFK4Wn84xiTV7uzvxl/

 

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250