Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

राजनीति नहीं काम करने आए हैं, कल से चालू होगा डायवर्सन निर्माण काम : मंत्री जगरनाथ

127
Below feature image Mobile 320X100

डुमरी(गिरिडीह) : गिरिडीह-बोकारो मुख्य मार्ग के पोरदाग में तेज बहाव में बह गए डायवर्सन का निर्माण काम कल से चालू होगा। यह कहना है सूबे के शिक्षा मंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो का। श्री महतो शनिवार को स्थिति का जायजा लेने स्वयं मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान पथ प्रमंडल के राज्य स्तरीय एवं बोकारो प्रमंडल के वरीय और कनीय अधिकारी मौजूद थे।

मौके पर मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि राजनीति करने नहीं काम करने आए हैं। लाइफलाइन बंद नहीं होगा कल से इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। अधिकारी यहां कैम्प कर काम शुरू करवाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें : फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप 

गौरतलब है कि यह मार्ग झारखंड के  उत्तर पूर्वी  जिला को राज्य की राजधानी रांची से जोड़ती है तथा  भारी वाहनों के साथ-साथ यात्री वाहनों का भी परिचालन इसी पथ से  होता है। पुल के क्षतिग्रस्त तथा डायवर्सन के पूर्णता बारिश में बह जाने के कारण  इस मार्ग में आवागमन बंद कर दिया गया है। जिससे झारखंड के गिरिडीह सहित उत्तर पूर्वी  जिलों से  आने वाले भारी वाहनों व यात्रियों को लगभग 40 किलोमीटर अधिक दूरी  तय करते हुए रांची जाना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में फिर 7 कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि, एक ही परिवार के 4 

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250