Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

डुमरी के भरखर पंचायत में राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट की हुई बैठक, नए लोगों ने ट्रस्ट की ली सदस्यता

440
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट गिरिडीह की बैठक डुमरी के भरखर पंचायत सचिवालय में मंगलवार को हुई। इस दौरान प्रखण्ड से पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी और महिला जिला अध्यक्ष काजल कुमारी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता महिला प्रखंड अध्यक्ष कोरेशा खातून ने किया। संचालन प्रखंड अध्यक्ष संजय जयसवाल ने की। इस दौरान इरफान अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य एक-एक मानव तक पहुंचने का है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

तभी हमारा और हमारे आने वाले पीढ़ी को अपना हक मिलेगा। इरफान अंसारी ने कहा कि सभी मानव को सामाजिक, आर्थिक, संस्कृतिक, सिविल, राजनीतिक और सामूहिक अधिकार को पाना है। इस दौरान नए पदाधिकारी को बधाई दिया गया। महिला जिला अध्यक्ष काजल कुमारी ने कहा कि महिलाओं को अपना अधिकार की लड़ाई लड़ना है। क्योंकि हम महिलाओं के साथ हर जगह हक अधिकार को हनन किया जा रहा है। मौके पर महिला प्रखंड अध्यक्ष कुरेशा खातून संजय जयसवाल, गायत्री कुमारी, रीना देवी, सुमित्रा देवी, रेखा देवी, बेबी देवी, सुषमा देवी, ललिता देवी, शहजादी बीवी, अनूप कुमार ठाकुर, साजदा खातून, छोटेलाल राम, जुमेदा खातून, मुसर्रत परवीन, रुखसाना खातून, बजरंगी शर्मा, सुरेंद्र सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250