Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

ट्रेन से कटकर प्रवासी मजदूर की मौत, परिजनों में मातम

915
Below feature image Mobile 320X100

प्रखंड में एक महीने के अंदर तीन प्रवासी मजदूर की हो चुकी है मौत

तिसरी : काम की तलाश में दूसरे प्रदेश गए प्रवासी मजदूरों के मौत का सिलसिला जारी है। अलग -अलग घटना के शिकार होकर तिसरी प्रखंड में महीने भर के भीतर 3 प्रवासी मजदूर की मौत हो चुकी है। ताज़ा घटना मध्यप्रदेश के कटनी की है जहां ट्रेन से कटकर एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है। मृतक तिसरी पंचायत अंतर्गत जमुनियाटांड गांव का 55 वर्षीय रशिका मुर्मू था।

मिली जानकारी के अनुसार रशिका मुर्मू किसी व्यक्ति के साथ रोजगार की तलाश में कुछ माह पहले ही अपने गांव जमुनियाटांड़ से बैंगलोर के लिए निकला था, लेकिन वह मध्य प्रदेश में ही रुक गया। इस दौरान शनिवार को रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

घटना को लेकर संशय

विज्ञापन

विज्ञापन

हालांकि रशिका मध्य प्रदेश में क्या कर रहा था, वह जंक्शन पर कैसे पहुंचा इसकी कोई जानकारी नहीं है। मृतक रशिका के बेटे अजय मुर्मू ने बताया कि घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण उसके पिता कुछ माह पूर्व ही रोजगार की तलाश में बैंगलोर जाने की बात कहकर घर से निकले थे।शनिवार रात उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है।

वहीं मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता सोनू हेंब्रम मृतक के घर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से बात कर उनके सहयोग से शव लाने की व्यवस्था में जुट गए हैं।

 

बड़ी संख्या में मजदूर करते हैं पलायन

बता दें कि एक माह के भीतरी प्रखंड क्षेत्र में यह तीसरी घटना है। इससे पहले ही प्रवासी मजदूर देवनजोत के उपेंद्र राय और कौशिलवा के मुकेश हेंब्रम की मौत हो चुकी है।स्थानीय स्तर पर रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण रोजगार की तलाश में तिसरी प्रखंड क्षेत्र से भारी संख्या में मजदूर बड़े शहरों की ओर पलायन करते हैं। नेताओं व जनप्रतिनिधियों का रोजगार के प्रति कोई ध्यान नहीं रहने के कारण यह पलायन अब भी जारी है।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250