AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट घोषित, शिक्षा मंत्री ने आनलाइन जारी किया परिणाम

रांची : झारखंड के परीक्षार्थियों के इंतजार की घड़ियां आज मंगलवार को खत्म हुईं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC Board ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं साइंस विषय का परिणाम अभी जारी किया गया है। कला और कामर्स विषयक परिणाम चंद रोज बाद जारी होने की उम्मीद है। शिक्षा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची : झारखंड के परीक्षार्थियों के इंतजार की घड़ियां आज मंगलवार को खत्म हुईं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC Board ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं साइंस विषय का परिणाम अभी जारी किया गया है। कला और कामर्स विषयक परिणाम चंद रोज बाद जारी होने की उम्मीद है। शिक्षा मंत्री ने ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया। इसमें मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट शामिल है। मैट्रिक में 4 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। मैट्रिक में 95.5 प्रतिशत परिणम रहा है।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मंगलवार दोपहर बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल कार्यालय से ऑनलाइन इस परीक्षा परिणाम को जारी किया। उन्होंने समय पर परीक्षा परिणाम जारी किए जाने पर प्रसन्नता जताई है। शिक्षा मंत्री ने परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है। झारखंड बोर्ड की ओर से बताया गया कि 10th में 60.4% छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। वहीं 33.3℅ प्रतिशत छात्र प्रतिशत सेकंड डिवीजन से पास हुए हैं। जबकि थर्ड डिवीजन से 6.3% छात्र पास हुए हैं। इंटर साइंस विषय में कुल 66304 छात्र शामिल हुए थे। इंटर साइंस में 92.25 प्रतिशत रिजल्ट हुआ है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories