Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, 9 महीने पहले हुई थी शादी

135
Below feature image Mobile 320X100

हिरोडीह : थाना क्षेत्र के ग्राम शाली बदडीहा में एक विवाहिता का शव संदेहास्पद स्थिति में फंदे से झूलता मिला है। घटना की सूचना पर हिरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। मृतका मितनी देवी की पुत्री उषा देवी थी।

 

11 लोगों पर हत्या का आरोप

इधर मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर अपनी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका उषा की मां ने हिरोडीह थाने में लिखित आवेदन देकर दामाद, सास, ससुर समेत 11 लोगों पर अपनी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन

विज्ञापन

आवेदन में मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उन्होंने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज देकर 14 जून 2020 को अपनी बेटी उषा की शादी शाली बदडीहा निवासी किरानी महतो के पुत्र सतीश कुमार वर्मा से की थी। शादी के करीब एक महीने तक सब कुछ सामान्य था। मगर एक महीने के बाद से दहेज में अपाची बाइक दिए जाने की मांग की जाने लगी। वहीं उनकी बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित किये जाने लगा।

 

इस संदर्भ में मौखिक रूप से कई बार पंचायत भी किया गया। मगर पंचायत के दो- चार दिन बाद फिर ससुराल वाले प्रताड़ित करना शुरू कर देते थे। इसी बीच बेटी उनकी गर्भवती हो गई। 22 मार्च को बेटी के ससुर किरानी महतो ने उसका गर्भ जांच करवाया तो गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिली। इसके बाद ससुराल वाले उसपर अबॉर्शन का दवाब बनाने लगे। फिर 28 मार्च को इसकी जानकारी उन्हें दी गई। होली के कारण मृतका की माँ कल नहीं जा सकी। इसी दौरान आज सुबह उन्हें बेटी का शव फंदे से लटके रहने की जानकारी मिली। मृतका की मां ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

इधर, इस मामले में इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि हत्या है या आत्महत्या है। दिए गए आवेदन पर जांच की जा रही है।

गादी रेलवे लाइन पर मिला शव, पत्थर से कूच कर हत्या की आशंका

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250