Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

जंगली सुअर को पकड़ने के लिए बिछाए गए जाल में फंसा तेंदुआ

112
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले के गावां स्थित घने भीमतरी जंगल में एक तेंदुआ जाल में फंसा मिला है। मिली जानकारी के अनुसार जंगली सुअर को पकड़ने के लिए शिकारियों ने जंगल में जगह जगह रस्सी का जाल बनाकर बिछाया था। जिसमें शनिवार की रात तेंदुआ फंस गया। सुबह यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गयी। आसपास के ग्रामीण मौके पर तेंदुए को देखने के लिए जुटने लगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना गावां रेंजर अनिल कुमार को दी गई। जिसके बाद रेंजर ने वनरक्षी पवन चौधरी को भेज दिया। रेंजर ने बताया कि हजारीबाग से पिंजरा मंगवाया जा रहा है। इसके बाद तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250