Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

गिरिडीह पुलिस को मिली सफलता, संगठन विस्तार में जुटी इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

152
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : नक्सल अभियान में जुटी गिरिडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के महिला एरिया कमांडर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला नक्सली सुनीता उर्फ कौशल्या उर्फ रमा है। उसके उपर दो लाख का इनाम घोषित है। इस बाबत शुक्रवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि खुखरा थाना क्षेत्र के गम्हरा जंगल में नक्सलियों का मूवमेंट हैं वहां बैठक कर नक्सली किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम गठित कर सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गम्हरा जंगल से एक महिला संदिग्ध रूप में नज़र आई, जो पुलिस को देख भागने लगी, इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों में उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो वह 2 लाख की इनामी सुनीता उर्फ कौशल्या उर्फ रमा निकली।

बोकारो और गिरिडीह में दर्ज हैं कई कांड

एसपी श्री रेणु ने बताया कि गिरफ्तार माहिला नक्सली के खिलाफ बोकारो में 9 और गिरिडीह में 4 कांड दर्ज हैं। इसके उपर गृह कारा और आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार ने 2 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पूछताछ में उगले हैं कई राज

महिला नक्सली की गिरफ्तारी से भाकपा माओवादी संगठन को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि यह 15 लाख की इनामी नक्सली संतोष की पत्नी है। एसपी ने बताया कि महिला नक्सली ने कई राज उगले हैं। जिसपर आगे कार्रवाई की जा रही है।

टीम में ये थे शामिल

गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में एसपी अमित रेणु, सीआरपीएफ 154 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अजय कुमार रजनीकर, एएसपी दीपक कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी मूलचंद, सीआरपीएफ 154 वीं बटालियन तोपचांची, पीरटांड़ और मधुबन थाना के पदाधिकारी व सैट के जवान शामिल थे।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250