Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

हीट वेव की चपेट में गिरिडीह, मौसम विभाग की ओर जारी की गई चैतावनी

183
Below feature image Mobile 320X100

गर्मी से फिलहाल राहत की संभावना नहीं, 45° डिग्री तक जा सकता है तापमान

गिरिडीह : जिले समेत पूरे झारखंड में गर्मी अपने शबाब पर है। अप्रैल के इस प्रचंड गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है, साथ ही तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

 

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

विज्ञापन

विज्ञापन

मौसम केंद्र ने 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसका असर राज्य के विभिन्न जिलों पर पड़ेगा। इसे लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए बताया है कि आज से लेकर 19 अप्रैल तक गिरिडीह , कोडरमा समेत राज्य के अन्य जिलों में हिट वेव की संभावना है। वहीं अबतक सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 43.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि रविवार को गिरिडीह का तापमान 42 डिग्री रहा।

सड़कों पर पसरा सन्नाटा

इधर मोबाइल ऐप पर दिखाए जाने वाले मौसम पूर्वानुमान की मानें तो आने वाले दिनों ने तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। बढ़े हुए गर्मी से लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घर से निकल रहे हैं।

 

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250