Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

पूर्व उप मुखिया की नक्सलियों ने गोलियों से भून कर की हत्या, इलाके में दहशत

216
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के तेलिया बहियार में नक्सलियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने पूर्व उपमुखिया की गोलियों से भून कर हत्या कर दी है। मृतक अब्दुल अंसारी के 30 वर्षीय पुत्र असलम अंसारी थे।

 

घटना मंगलवार रात की है। मृतक के भाई मो. साजिद ने बताया कि असलम मंगलवार की रात डुमरी में चल रहे पंचायत चुनाव के मतगणना स्थल से वापस बाइक से अपने घर तेलियाबहियार लौट रहे थे। घर पहुंच कर दरवाजा पर दोनों भाई बात कर रहे थे। इसी बीच पश्चिम साइड से 4 वर्दी धारी लोग पहुंचें और पूछा असलम का घर यही है। इसके बाद असलम पीछे मुड़ा और बताया कि हां मेरा घर यही है इतना कहते ही नक्सलियों ने ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। इस दौरान नक्सलियों ने 5 गोली उन्हे मारी जिससे मौके पर ही तड़प कर उनकी मौत हो गई। गोलियों से भुनने के बाद भी नक्सलियों का मन नहीं भरा तो लोहे के रड से भी उसपर वार किया। इसके बाद नक्सली नारेबाजी करते हुए मौके से चले गए।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही डुमरी थाना प्रभारी राजू मुंडा, पीरटांड थाना प्रभारी दिलशन बिरुवा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटना स्थल से इंसास का चार खोखा पुलिस ने बरामद किया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

 

घटना से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। बता दें कि असलम 2010 में उप मुखिया चुने गए थे। इलाके में वे खासे लोकप्रिय थे। घटना की जानकारी होते ही सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ उनके घर पहुंची। घटना से सभी के अंदर खौफ का माहौल है।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250