Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

खेत में मिला किसान का शव, शुक्रवार शाम से था गायब

129
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा पंचायत स्थित केंदुआगढ़ा में खेत से शव बरामद किया गया। शव 60 वर्षीय बंधु महतो का है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी दीपक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं।

बताया गया कि बंधु महतो शुक्रवार की शाम 4 बजे फसल देखकर आने की बात कहकर घर से निकला था। देरशाम उसके नहीं लौटने पर पत्नी ने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीण बंधु की खोज में लग गए। इस दौरान लगातार उसके मोबाइल में रिंग होती रही। ग्रामीण अपने स्तर से उसे खोज ही रहे थे कि इसी दौरान खेत में साईकल और मोबाइल गिरा हुआ मिला। वहीं थोड़ी दूरी पर उसका शव भी पड़ा देखा गया।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके बाद घटना की सूचना इलाके में आग की तरफ फैल गई। काफी संख्या में आसपास के लोग जमा हुए और शव को उठा कर घर ले गए। वहीं पुलिस को भी इसकी सूचना दी।

ग्रामीणों किसान बंधु महतो की हत्या कर शव फेंक दिए जाने की बात कह रहे हैं। बताया कि वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। उसका कोई पुत्र नहीं है वह खेती कर ही अपना जीवन यापन करता था।

मामले की जांच को लेकर एसडीपीओ कुमार गौरव भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक पूछताछ की। शव मिलने के स्थान पर भी उन्होंने जाकर निरीक्षण किया। जानकारी पर गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की मांग की। मामले को लेकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250