Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

धारदार हथियार से वार कर किसान की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

127
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के केंदुआगढा में एक किसान की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक 50 वर्षीय किसान सुकर महतो था। उसके गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है।घटना बुधवार रात की है।

मिली जानकारी के अनुसार सुकर महतो बुधवार की दोपहर साईकल से खेत गया हुआ था। इसके बाद जब वह शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढ़ने निकले। इसी दौरान केंदुआगढा गांव के जंगल के समीप उसकी साईकल पड़ी मिली और वहीं पास में शव भी पड़ा मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक की पत्नी ननकी देवी ने हत्या का आरोप अपने देवर पर लगाया है। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250