Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

भौजी साड़ी प्रथा को रोकने की कवायद, निकाली गई जागरूकता रैली

186
Below feature image Mobile 320X100

बगोदर : भौजी साड़ी प्रथा जैसे अंधविश्वास को रोकने के लिए शनिवार को बगोदर प्रखंड के पोखरिया पंचायत में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली पोखरिया गांव से निकलकर तारानारी, पौचरी गांव होते हुए जीटी रोड मढ़ला तक गई। इस दौरान नवयुवक एकता संघ पोखरिया पंचायत, प्रतिभा विकास मंच, प्रवासी ग्रुप के लोगों ने भोजी साड़ी प्रथा को और अंधविश्वास व्यर्थ की प्रथा बताते हुए इसको बंद कराने का निर्णय
लिया।

रैली को उमेश कुमार, आदर्श गौतम कुमार, प्रतिभा विकास मंच के संरक्षक अजय कुमार महतो, प्रदेश अध्यक्ष कैलाश महतो, संयोजक यशवंत रजक, प्रवासी ग्रुप के सिकंदर अली संबोधित किया। सभी ने इस प्रथा को रोकने और इसके विरोध करने को कहा

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या है भौजी साड़ी प्रथा

बताया जाता है कि झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग आदि जिलों में भौजी साड़ी प्रथा के तहत सभी देवरानियां अपने सभी भाभीयों को साड़ी, पेटिकोट, ब्लाउज और श्रृंगार की सभी वस्तुएं और मिठाई पहुंचा रही हैं। चाहे गरीब हों आ अमीर। कर्ज लेकर भी लोग ऐसा कर रहे हैं। इसके पीछे मान्यता बताई जा रही है कि ननद द्वारा दिये गए साड़ी आदि को धारण कर घर में दुःख नहीं आता है।

मौके पर दिनेश साहू चुरामन महतो, हाफिज अंसारी, रोहित कुमार महतो, राहुल कुमार, गौतम कुमार, शंभू कुमार महतो, रोहित राम, सोबरन महतो, संजय कुमार, राजेश प्रजापति, बद्री प्रजापति, सावन कुमार, लोकेश कुमार, उदय साह, उत्तम कुमार भगत, रीतलाल महतो, जयंत कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250