Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

हाईटेंसन तार के सम्पर्क में आने से मकान निर्माण में लगे मजदूर की मौत, एक घायल

116
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय के समीप मकान निर्माण कार्य में लगे मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक और मजदूर घायल है। मृतक मजदूर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह का 25 वर्षीय जामुन मंडल था। वहीं घायल 40 वर्षीय सुखदेव मंडल है।

बताया जाता है कि मंगलवार को पंकज राम के निर्माणाधीन मकान में ये लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान लौहे के पाइप से 11 हजार हाइवोल्टेज तार के संपर्क में आगए। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं घायल सुखदेव को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

घायल मजदूर ने बताया कि मचान के लिए लोहे का पाइप उपर कर रहा था इसी दौरान करंट की चपेट में आगया।

मौके पर पहुंचे मकान मालिक पंकज राम ने बताया कि 15 फिट के उपर से 11 हजार का तार गुजरा है। इसको लेकर उन्होंने मौखिक रूप से बिजली विभाग के कर्मियों से तार हटाने की मांग की थी। उनके यहां काम लगा था, इसी दौरान लौहे का पाइप इधर उधर करने में मजदूर करंट की चपेट में आगए।

इधर, सदर अस्पताल पहुंचे प्रमुख रामप्रसाद यादव ने भी घटना की जानकारी देते हुए इसे बिजली विभाग की लापरवाही करार दिया। प्रमुख ने प्रशासन से मृतक के परिवार और घायल मजदूर को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250