Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

वज्रपात से एक बच्चे व महिला की मौत, परिवार में मातम

94
Below feature image Mobile 320X100

बगोदर : बगोदर प्रखंड के तिरला में रविवार को आसमानी कहर में एक बच्चे व महिला की मौत हो गई। पहली घटना टोंगरीतर टोले की है जहां वज्रपात से महिला की जान चली गई। मृतिका 30 वर्षीय ममता देवी थी। बताया जाता है कि वह खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान वज्रपात हुई जिसमें उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना भी तिरला के लालबख़री टोले की है। बताया जाता है कि झरीलाल महतो का 10 वर्षीय पुत्र चन्दन कुमार बकरी चरा रहा था। इसी दौरान वज्रपात में वह झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसर गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना और बगोदर प्रमुख सह माले नेता मुस्ताक अंसारी, उपप्रमुख सरिता साव समेत अन्य कई प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार का ढांढ़स बंधाया।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

advt 2 <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250