Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

कुएं में मिली वृद्ध महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

245
Below feature image Mobile 320X100

बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के चिरुडीह में शनिवार की सुबह कुएं में वृद्ध महिला का शव देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जुटे और पुलिस को इसकी सूचना दी। शव की पहचान गजोडीह निवासी 95 वर्षीय कैली देवी के रूप में की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया गया कि कल शाम वृद्ध महिला अपने घर का रास्ता पूछ रही थी। वहीं आज सुबह कुछ बच्चे कुएं के पास स्थित बांस काटने गए तो कुएं में शव पड़ा देखा। जिसके बाद हो-हल्ला पर ग्रामीण मौके पर जुटे। इधर घटना की सूचना पर मृतका के घर वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला।

परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह इधर उधर भटकती रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि अंधेरा रहने के कारण वह रास्ता भटक कुएं में गिर गई होगी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वहीं फर्द बयान लेकर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250