Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

नदी किनारे मिला विवाहिता का शव, सास ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

127
Below feature image Mobile 320X100

रिपोर्ट : दीपक

हिरोडीह : थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सलैया नदी के पास एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय दीप्ति देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर हिरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय, एसआई हसनैन अंसारी, एएसआई ओमप्रकाश सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना के बाबत मृतिका की मां देवी ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि उसकी शादी जमुई बिहार में की थी। फिलहाल बेटी मायके में थी तो 2 दिन पहले दामाद दिलीप चौधरी मिलने आया था। बताया कि दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। इसी बीच शनिवार को मछली पकड़ने की बात कहकर दीप्ति को साथ ले गया। इसके बाद दोनों में से कोई वापस नहीं लौटे और आज सुबह बेटी की लाश मिली। मृतिका का 4 महीने का एक बच्चा भी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इधर मृतिका की मां के आवेदन पर पुलिस ने दिलीप चौधरी के विरुद्ध कांड संख्या 121/20 दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250