Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

ड्राइवर हत्या मामले का उद्द्भेदन, मुख्य सरगना समेत दो गिरफ्तार

131
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : बीते मंगलवार को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरोडीह पुल के पास मिले शव मामले का पुलिस ने उद्द्भेदन कर लिया है। सोमवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शव बरामदगी के बाद छानबीन में मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के ग्राम लच्छुवार के अजय राम के रूप में की गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि अजय लच्छुवार के ही नीरज सिंह का स्कोर्पियो चालक था। सोमवार को लच्छुवार से वह गाड़ी को भाड़े पर लेकर छोटकी खरगडीहा के लिए चला था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई की अपराधियों ने उसकी हत्या कर स्कोर्पियो को लूट लिया।

घटना के बाबत मृतक के पिता युगल राम के लिखित आवेदन पर बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 236/2020 दर्ज कर त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

एसपी श्री रेणु ने बताया कि अनुसंधान में पता चला कि कांड में वाहन चोर गिरोह का हाथ है। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए कांड में लुटे गए स्कोर्पियो के साथ मुख्य सरगना मो खुर्शीद अंसारी और उसके सहयोगी मो सुल्तान को पकड़ा गया। इन दोनों को गांडेय थाना क्षेत्र के मचियाडीह से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद मो खुर्शीद के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर एक अन्य चोरी का टोयटा वाहन भी बरामद किया गया है।

अपराधियों ने अपने अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी दी है। जिसके गिरफ्तारी को लेकर लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार मो खुर्शीद बिहार के जमुई का रहने वाला है। वहीं मो सुल्तान गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित झारियगादी का रहने वाला है। प्रेसवार्ता में एसडीपीओ अनिल सिंह के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल थे।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250