Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

गिरिडीह में कोरोना संक्रमित एक शख्स की मौत, कल आई थी रिपोर्ट

127
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले में कोरोना के मामलों जबरदस्त रूप से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं रविवार को शहरी इलाके के नगीना सिंह रोड में एक कोरोना संक्रमित शख़्स की मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ0 अवधेश कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें मृतक 72 वर्षीय अधिवक्ता थे। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें पहले मलेरिया हुआ था जिसके कारण वो बुखार से पीड़ित थे। 31 जुलाई को उनका स्वाब लिया गया था। वहीं इधर वो पूरी तरह से ठीक हो गए थे। उनके लिए हजारीबाग अरोग्यम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक कमरा भी बुक करवाया गया था मगर ठीक हो जाने के कारण वो वहां नहीं गए थे।

जानकारी लिए जाने पर सिविल सर्जन डॉ सिन्हा ने बताया कि वो हृदय रोगी भी थे। कल रात में आई रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वहीं आज उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि जिले में शनिवार को रिकॉर्ड संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। जिसमें सदर प्रखंड से 52, बिरनी से 53, तिसरी से 46, जमुआ से 33, धनवार से 14, बेंगाबाद व गावां से 8-8, डुमरी से 11, गांडेय से 4, बगोदर व देवरी से 2-2 मरीज हैं।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

advt 2 <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250