Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

कुएं में मिला मां के साथ मासूम का शव, जांच में जुटी पुलिस

100
Below feature image Mobile 320X100

गावां : गावां थाना क्षेत्र कोनारबांक में रविवार की सुबह कुएं में एक महिला व उसके बेटे का शव मिला है। मृतका 28 वर्षीय पुष्पा देवी और 1 वर्षीय पुत्र ऋषि था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडरिया स्थित ससुराल में महिला का अपने सास-ससुर व गोतनी से विवाद हुआ था। जिसके बाद वह शुक्रवार की रात से बेटे के साथ गायब थी। रविवार की सुबह ससुराल के करीब ही दोनों का शव कुएं में मिला।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना की सूचना पर गावां थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पति रमेश यादव मुम्बई में रहकर मजदूरी का काम करता है। इधर घटना को लेकर मृतका के पिता रोहन कुमार ने ससुराल वालों पर बेटी और नाती की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिए जाने का आरोप लगाया है।
वहीं पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

advt 2 <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250