Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर FIR का विरोध, भाजपाइयों ने फूंका सीएम हेमंत का पुतला

125
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : दुमका उपचुनाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश द्वारा दिये गए बयान के बाद उनके ऊपर एफआईआर दर्ज किए जाने से राज्यभर के भाजपाई नाराज हैं। रविवार को जहां प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रेसवार्ता कर फिर हेमंत सरकार पर निशाना साधा।

इधर इस मामले को लेकर रविवार की शाम गिरिडीह के झंडा मैदान में भाजपाई एकत्रित हुए। यहां से सभी जोरदार नारेबाजी करते हुए टॉवर चौक पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।

विज्ञापन

विज्ञापन

मौके पर नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पर किया गया एफआईआर अविलंब वापस लिया जाय। वरना सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

पुतला दहन के मौके पर मौके पर सुनील पासवान, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, सुभाष सिन्हा, संदीप डंगाइच, सुखदेव साहू, संजीत सिंह पप्पू, सदानंद वर्मा, सुमित सिंह, मोती लाल उपाध्याय, नवीन सिन्हा, उमाशंकर सिंह, दीपक शर्मा, संत कुमार लल्लू, प्रकाश दास, दीपक स्वर्णकार, हरविंदर सिंह बग्गा, हब्लू गुप्ता, पीयूष सिन्हा, सिंकू सिन्हा, नीलू सिन्हा, संजीव सिंह, रंजीत सिंह, निर्भय सिंह, पीयूष सिन्हा, रागिनी लहेरी समेत अन्य कई भाजपाई उपस्थित थे।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250