Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, 2 महिलाओं की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

110
Below feature image Mobile 320X100

निमियाघाट : थाना क्षेत्र के रांगामाटी NH2 पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में 35 वर्षीय मसोमात प्यासी देवी और 32 वर्षीय मसोमात उर्मिला देवी थी। जबकि घायल सुरेश महतो है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सुरेश कुलगो स्थित अपने घर से दोनों भाभियों को लेकर तोपचांची के लिए निकला था।इसी दौरान रांगामाटी के पास वह ट्रक की चपेट में आगया। घटना में मौके पर ही दोनों महिलाओं की मौत हो गई। जबकि सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझा बुझाकर जाम हटवाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस बाइक और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। साथ ही खलासी को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250