गिरिडीह : हिरोडोह थाना इलाके के समुआडीह में बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल है।
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार हिरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो का 40 वर्षीय बिहारी मल्होत्रा, 30 वर्षीय रंजीत मल्होत्रा और 13 वर्षीय भैरो मल्होत्रा एक ही बाइक पर सवार होकर सब्जी की खरीदारी करने मंडरो जा रहा था। इसी दौरान समुआडीह में बाइक अनियंत्रित होकर बांस के पेड़ से जा टकराई। घटना में बाइक चालक बिहारी मल्होत्रा की मौत हो गई। जबकि रंजित मल्होत्रा और भैरो मल्होत्रा घायल है।
घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।