Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

राम मंदिर निर्माण को लेकर कल भूमिपूजन, गिरिडीह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

131
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कल भूमि पूजन कार्यक्रम होना है। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम को लेकर पूरे देशभर में सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम किये गए हैं। वहीं लोग इस ऐतिहासिक पल को लेकर खासे उत्साहित हैं। गिरिडीह में भी राम भक्त मंदिर निर्माण प्रारम्भ होने से काफी प्रसन्न हैं। गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की गई है।

सोमवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था न बिगड़े इसको लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी, बल, दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर शहर के बड़ा चौक, तिरंगा चौक, कोल्डीहा पेट्रोल पंप, वीर कुंवर सिंह चौक, गांधी चौक, बरवाडीह, सेंट्रल पीठ, मुस्लिम बाजार, पदम चौक, बीसीसी रोड, कालीबाड़ी चौक, टॉवर चौक, नेताजी चौक, भंडारीडीह, अलकापुरी, बोडो, रज्जाक, बिशनपुर में प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं बेंगाबाद चौक, डुमरी चौक, इसरी बाज़ार निमियाघाट, बगोदर चौक, सरिया चौक, लाल बाज़ार, धनवार, जमुआ चौक, देवरी चौक, तिसरी चौक, गावां चौक पर तैनाती की गई है।

भ्रमणशील रहेंगे अधिकारी

उपायुक्त के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ पुलिस उपाधीक्षक/पुलिस निरीक्षक/ थाना प्रभारी/ ओपी को निर्देश दिया गया है कि भ्रमणशील रहकर उपरोक्त प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों/दंडाधिकारियों को शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अपनी निगरानी में आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। साथ ही विधि व्यवस्था के दौरान भीड़ भाड़ वाले इलाके में सतत निगरानी हेतु आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करते हुए वीडियो ग्राफी/फोटोग्राफी कराएंगे।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250