Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

हाथियों के झुंड ने दिव्यांग युवक को कुचला, मौत

83
Below feature image Mobile 320X100

सरिया : थाना इलाके में एक बार फिर हाथियों के झुंड ने एक युवक को कुचल कर मार डाला। मृतक निमाटांड़ गांव निवासी त्रिलोकी शर्मा का 20 वर्षीय पुत्र अजय शर्मा उर्फ टावर था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर करीब 2 दर्जन की संख्या में हाथी निमाटांड़ गांव में घुस आए। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग व थाना को सूचना दी। वहीं ग्रामीण अपने स्तर से हाथियों को भगाने के प्रयास में जुट गए। इसी बीच दिव्यांग अजय शर्मा 3 हाथियों के झुंड में फंस गया जिसके बाद हाथियों ने उसे कुचल दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इधर सूचना पर विधायक विनोद सिंह भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार का ढांढ़स बंधाया। मौके पर वन विभाग द्वारा तत्काल मृतक के आश्रितों को 70 हजार मुआवजा दिया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

इस बाबत वन क्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम निमाटांड़ गांव पहुंची थी। मगर तब तक युवक को हाथियों ने कुचल कर मार डाला था। बताया कि मृतक के आश्रित को तत्काल 70 हजार मुआवजा दिया गया है। वहीं विभागीय कार्रवाई के बाद शेष राशि दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और तत्काल हाथियों को देखें जाने पर सूचना दिए जाने को कहा है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250