Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने तीन महिलाओं को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर

429
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : बिरनी थाना क्षेत्र के खरखरी-करमा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सीमेंट लदा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी तीन महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मृतकों की पहचान संगीता देवी (35 वर्ष, पत्नी सुनील पंडित) और भिखनी देवी (45 वर्ष, पत्नी दशरथ पंडित) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भिखनी देवी की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर गुस्साए ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक विनोद सिंह और थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने लोगों को समझाया और जाम हटवाया।थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मृतकों के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा।

इस दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर और उस पर लदा सीमेंट जब्त कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद फरार है।

 

इसे भी पढ़ें: बराकर नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस 

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250