TOP BANNER
Sponsored

धूमधाम से सम्पन्न हुआ महाशिवरात्रि, शिव बारात के साथ निकाली गई आकर्षक झांकी

गिरिडीह : महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार को धूमधाम से सम्पन्न हो गया. इस मौके पर जहां दिनभर भगवान शिव के भक्तों ने पूजा पाठ की. वहीं पर्व को लेकर मंदिरों को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया था. शहर के अलग-अलग हिस्सों से भी बाबा भालेनाथ की बरात निकाली गई. आकर्षक सतरंगी लाइटों से पूरी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 2, 2022 Mar 2 26 Views
Share

गिरिडीह : महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार को धूमधाम से सम्पन्न हो गया. इस मौके पर जहां दिनभर भगवान शिव के भक्तों ने पूजा पाठ की. वहीं पर्व को लेकर मंदिरों को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया था. शहर के अलग-अलग हिस्सों से भी बाबा भालेनाथ की बरात निकाली गई. आकर्षक सतरंगी लाइटों से पूरी बरात जगमग थी. साथ ही बैंड के धुनों पर भक्त जमकर नृत्य कर रहे थे. वहीं भगवान भोलेनाथ, गणेश, पार्वती, मां दुर्गा, बजरंगवली की मनमोहक झाकियां भी निकाली गई थी. आगे बाराती तो पीछे-पीछे भक्त चल रहे थे.

 

शहर से सटे दु:खहरणधाम, पचंबा नर्वदाधाम, बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर, अरगाघाट शिव मंदिर, मकतपुर पंच मंदिर, कचहरी रोड स्थित शिव-हनुमान मंदिर, कोलयरी स्थित बनियाडीह शिव मंदिर, सिहोडीह स्थित कालिका कुंज शिव मंदिर, पटेलनगर के पूर्ण कामेश्वर शिव मंदिर, सार्वजनिक माँ दुर्गा शक्ति मंदिर सिहोडीह, कृष्णा नगर शिव मंदिर, अलकापुरी शिवालय, लखारी शिव मन्दिर, पुराना जेल परिसर, नर्मदा धाम के अलावा अन्य स्थानों से भक्तों ने बाबा भोलेनाथ की बारात निकाली. इसके बाद देर रात तक जलाभिषेक समेत अन्य अनुष्ठान किया गया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories