TOP BANNER
Sponsored

एलआईसी कर्मियों ने किया द्वार प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों का जताया विरोध

गिरिडीह : भारतीय जीवन बीमा निगम के तीन प्रमुख यूनियन अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ, एलआईसी क्लास वन ऑफिसर्स एसोसिएशन और विकास अधिकारी संघ( एन एफ आई एफ डब्ल्यू आई) के ज्वाइंट फ्रंट के द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में भोजन अवकाश में एलआईसी गेट पर द्वार प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन का

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 8, 2021 Feb 8 16 Views
Share

गिरिडीह : भारतीय जीवन बीमा निगम के तीन प्रमुख यूनियन अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ, एलआईसी क्लास वन ऑफिसर्स एसोसिएशन और विकास अधिकारी संघ( एन एफ आई एफ डब्ल्यू आई) के ज्वाइंट फ्रंट के द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में भोजन अवकाश में एलआईसी गेट पर द्वार प्रदर्शन किया गया।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि आज का विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार की उन नीतियों के खिलाफ है। जिसके तहत भारतीय जीवन बीमा निगम के निजी करण का पहल किया जा रहा है। मालूम हो, कि वित्त मंत्री के द्वारा प्रस्तुत इस वर्ष के बजट में कहा गया कि एलआईसी का आईपीओ लाया जाएगा तथा एलआईसी एक्ट में संशोधन किया जाएगा।

एलआईसी 1956 में 5 करोड़ पूंजी से प्रारंभ होकर 32 लाख करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियां अर्जित कर ली तथा एलआईसी के द्वारा देश के विकास में अपना अहम योगदान दे रही है। ऐसे में इस उत्कृष्ट वित्तीय संस्था का निजीकरण करना देश हित में नहीं है। एलआईसी का आईपीओ लाना निश्चित रूप से सरकार के आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा के विपरीत है। एलआईसी 1956 से लेकर अभी तक लगभग 29हजार करोड लाभांश के रूप में सरकार को दे चुकी है।

MIDDLE
Sponsored

वर्तमान बजट में बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को 49% से 74% करने का प्रस्ताव लाया गया। जब पहले एफडीआई की सीमा 49%थी, उस समय भी विदेशी, निवेश सोच से काफी कम हुआ। ऐसे में एफडीआई सीमा बढ़ाने का मतलब सिर्फ निजी बीमा कंपनियों का मालिकाना विदेशी कंपनी को सौंपना है। इसलिए इसका विरोध किया जा रहा है।

कहा कि एलआईसी कर्मियों का वेतन पुनरीक्षण 1 अगस्त 2017 से बकाया है। लेकिन अभी तक एलआईसी प्रबंधन और सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। आज के प्रदर्शन के द्वारा मांग किया जा रहा है कि एलआईसी कर्मियों का वेतन पुनरीक्षण अविलंब होना चाहिए। आज का विरोध प्रदर्शन इन्हीं मुद्दों को लेकर किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मंडलीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता, संजय शर्मा, विजय कुमार, संहिता सरकार, कुमकुम वाला बर्मा, डेनियल मरांडी , राजेश कुमार उपाध्याय, उमा नाथ झा ,शंकर कुमार, संजीव वोराल,धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार शर्मा, रोशन कुमार , शेखर कुमार सिन्हा ,विक्रम कुमार, विनय कुमार ,विजय कुमार ,श्वेता ,दीपक पासवान, श्वेता कुमारी ,अभय कुमार ,सुनील कुमार वर्मा ,गौरव आनंद ,मनोज रंजन प्रसाद, नीरज कुमार सिंह ,अनिल कुमार वर्मा, अंशु सिंघानिया, मनोज कुमार लाल, अंजली स्वेता ,सबा परवीन गौरव सिंह ,प्रवीण कुमार हंसदा, प्रीतम कुमार, कुलजीत कुमार रवि, प्रभास कुमार , सुकृति कुमारी, अरविंद कुमार मुरमू , संजय कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों तथा विकास अधिकारियों ने भाग लिया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories