Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

बाइक समेत पुल के नीचे मृत पड़ा मिला युवक

145
Below feature image Mobile 320X100

खोरीमहुआ(गिरिडीह) : जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी पुल के नीचे बाइक समेत युवक का शव पड़ा मिला। घटना गुरुवार शाम की है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही गांडो के छकनाडीह निवासी 26 वर्षीय सूरज यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक छोटकी खरगडीहा स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना की सूचना जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इधर शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना की सूचना पर माले नेता अशोक पासवान थाना पहुंचे और परिजनों का ढांढ़स बंधाया। मौके पर उन्होंने कहा कि मृतक के छोटे छोटे बच्चे हैं। उन्होंने सरकार द्वारा घोषित 1 लाख रुपए मुआवजा राशि मृतक के आश्रितों को दिए जाने की मांग की है। ताकि बच्चों की परवरिश हो सके।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250