Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

पोषण माह को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों में कराया गया योगाभ्यास

247
Below feature image Mobile 320X100

गावां : मुस्लिम एवं रवानी टोला आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को पोषण माह को लेकर सेविका गुलशन आरा के नेतृत्व में योग्याभ्यास कराया गया। इस दौरान किशोरियों को योग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई व योग से होने वाले लाभ को बताया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

सेविका गुलशन आरा ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत पोषण क्षेत्र के किशोर बालिकाओं के लिए एक शिविर का आयोजन कर योगाभ्यास कराया गया है। योगाभ्यास के माध्यम से लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि एक सितंबर से तीस सितंबर तक पोषण माह के तहत लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके पूर्व भी टीका को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया था। कहा कि एक माह तक चलने वाले इस पोषण माह अभियान के दौरान कई और कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिससे लोगों में जागरूकता आए।

मौके पर सेविका संयुक्ता देवी, कुंती देवी, तमन्ना प्रवीण, नुसरत प्रवीण समेत कई उपस्थित थीं।

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250