Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

YCS ने शुरू किया “स्वच्छ कन्या स्वस्थ कन्या” अभियान, बांटे सेनेटरी पैड

124
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : लॉकडाउन के समय सेनेटरी पैड की कमी को देखते हुए यूथ कल्चरल सोसायटी(YCS) की छात्रा कार्यकर्ताओं ने सोमवार से “स्वच्छ कन्या स्वस्थ कन्या” अभियान  की शुरुआत की। अभियान उत्क्रमित मध्य विद्यालय शीतलपुर से शुरू की गई। जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 80 छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड बांटे गए। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुसुम सिन्हा उपस्थित थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

अभियान की शुरुआत सोसायटी के कन्वेनर सोमनाथ केसरी, छात्रा प्रिया कुमारी,पूजा कुमारी,जूही कुमारी, नेहा कुमारी आदि ने सामाजिक सहयोग से किया है। शीतलपुर की छात्राओं ने बताया की लॉकडाउन की वजह से ग्रामीण इलाकों में सेनेटरी पैड की काफी समस्या हुई है जिसे हमने अपने मुहल्ले की दीदी के साथ साझा किया और उनके द्वारा पैड उपलब्ध कराया। अभियान से छात्रों की समस्याओं को कुछ कम  करने का प्रयास किया गया और आगे भी यह अभियान जंगलपुर, मैगजीनीया, सिरसिया सीहोडीह आदि जगहों पर भी चलाया जाएगा।

अभियान में तरुण कुमार, विशाल जयसवाल, विक्रम सिन्हा, चंचल भदानी,स्मिता शर्मा, साहिल राउत, प्रगति कुमारी आदि सहयोग कर रहे हैं।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250