Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

धूमधाम से की गयी भगवान चित्रगुप्त की पूजा, सामूहिक भोजन का भी हुआ आयोजन

142
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले में शनिवार को भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा पारंपरिक तरीके से हर्षोल्लास भरे माहौल में मनाई गई। जिला मुख्यालय में बार लाइब्रेरी, पुराना जेल परिसर, मकतपुर पंच मंदिर, नवयुवक संघ समिति बरमसिया, शास्त्री नगर, पटेल नगर, बनियाडीह ऑफिसर क्लब आदि स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर चित्रांशों ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

केन्द्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से शहर के वकालत खाना में भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। जिसमें काफी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ- साथ अन्य श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया। भगवान चित्रगुप्त की पूजा से सम्पूर्ण शहर भक्तिमय हो गया। वहीं इस मौके पर कई स्थानों पर पूजा के बाद सामूहिक भोजन का भी आयोजन किया गया।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250