Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

शिवम आयरन स्टील ग्रुप की छड़ फैक्ट्री में कामगार की मौत

376
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीहः औद्योगिक इलाके के उदनाबाद स्थित शिवम आयरन स्टील ग्रुप ऑफ़ कंपनी के छड़ फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर एक कामगार की मौत हो गयी। मृतक बिहार के मधुबनी जिले का रहना वाला 48 वर्षीय अरविंद चौधरी था। फिलहाल वह अजीडीह में एक किराये के मकान में रहा करता था।

 

साथ में काम करने वालों ने बताया कि हर दिन की तरह वो 11 बजे ड्यूटी पर आया और काम कर रहा था। इसी दौरान करीब 12 बजे उसके छाती में तेज दर्द उठा मौके पर साथी कामगारों ने उसे तुंरत पानी पीलाते हुए मामले की जानकारी फैक्ट्री मालिक अरुण अग्रवाल को दी। जानकारी मिलने के बाद फैक्ट्री मालिक पहुंचे और अरविंद को इलाज के लिए भिजवाने का व्यवस्था किया। फैक्ट्री के एम्बुलेंस से उसे इलाज के लिए भेजा जा रहा था इस दौरान फैक्ट्री से बाहर निकलते ही उसकी मौत हो गई।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

नियमानुसार दिया जायेगा मुआवजा

घटना की जानकारी मिलते ही उदनाबाद के मुखिया दिलीप उपाध्याय भी फैक्ट्री पहुंचे और फैक्ट्री मालिक से बोलकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। इधर फैक्ट्री मालिक अरुण अग्रवाल ने कहा कि नियमों के अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250