Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई महिला, इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

92
Below feature image Mobile 320X100

देवरी : थाना क्षेत्र के खिजुरी-चतरो मुख्य मार्ग स्थित नायकडीह के पास बाईक की टक्कर से घायल महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नायक डीह निवासी सुखदेव वर्मा की 35 वर्षीय पत्नी मिलो देवी सड़क पार करने के दौरान सड़क हादसे की शिकार हो गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

दुर्घटना के बाद महिला को जख्मी घायल अवस्था में इलाज के लिए आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने धनबाद रेफर कर दिया, लेकिन धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

इधर शव के गांव लौटने पर देवरी थाना के एसआई प्रतीत टोपनो दल बल के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

advt 2 <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250