
गावां : गावां थाना क्षेत्र के मंझने में शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को पीछे से धक्का मार दिया, जिसमें उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को गावां सीएचसी लाकर प्राथमिक उपचार कराया जहां से डॉ सालिक जमाल ने सिटी स्कैन के लिए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया।

विज्ञापन
इस संबंध में बताया जाता है कि मंझने निवासी 25 वर्षीय दुलारी देवी पति अनिल यादव को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से धक्का मार दिया। धक्का लगने से महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया की बाइक सवार चालक मंझने का ही निवासी है।