Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

महिला ने पति पर लगाई दूसरी शादी करने का आरोप, केस दर्ज

142
Below feature image Mobile 320X100

गावां : थाना क्षेत्र के चरकी निवासी मुन्नी साव उम्र 26 वर्ष पति पप्पू कुमार साव ने गावां थाना में आवेदन देकर अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाई है। आवेदन के अनुसार महिला का विवाह 8 वर्ष पूर्व पप्पू कुमार साव के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुआ था। विवाह के बाद सास चन्द्रावती देवी ससुर अर्जुन साव भैसुर मनोज साव, सुधीर साव लगातर प्रताड़ित करने लगे व ताना देने लगे की मायके से बहुत कम समान लेकर लाई हो। एक बार मेरे खाना में भी जहर डाल दिया था। प्रताड़ना से तंग आकर मै अपना पति के साथ मुंबई चली गई। वहां मैंने पुत्री को जन्म दिया। बाद में ससुराल आने पर फिर मेरे साथ अत्याचार होने लगा। मैं पुनः पति के साथ मुंबई चली गई। जंहा से मेरे पति चुपके से गांव आ गए। खबर मिलने पर जब हमने ससुराल आई तो मुझे घर घुसने नही दिया गया। बाद में पंचायत भी हुआ लेकिन उसके फैसला को मानने से इनकार कर दी। इधर थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने कहा कि महिला के आवेदन पर गावां थाना में कांड संख्या 57/22 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

advt 2 <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250