Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

पिहरा सशिविमं में वेदव्यास जयंती का हुआ आयोजन

199
Below feature image Mobile 320X100

गावां : प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिहरा में बुधवार को महर्षि वेद व्यास जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कन्या भारती व शिशु भारती के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महर्षि वेद व्यास के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम प्रमुख चंचला देवी ने कहा कि महर्षि वेद व्यास ने सम्पूर्ण विश्व को साहित्य व ज्ञान के क्षेत्र में जो अमुल्य रचनायें दी है उसका कोई जोड़ नहीं है। वेदों का विभाग, पुराणों, महाभारत जैसे ग्रन्थों की रचना कर उन्होंने भारतवर्ष की महत्ता व ज्ञान विज्ञान को सम्पूर्ण विश्व में स्थापित करने का महान कार्य किया है। उन्होंने गुरु की महत्ता व गुरू पूर्णिमा के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
मौके पर कमलकिशोर सिंह, श्यामसुन्दर सिंह, सुजित कुमार, रजनी गुप्ता एवम अनुपम कुमारी समेत कई उपस्थित थे।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250