गावां : कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर अब लोगों की सोच में बदलाव देखने को मिल रहा है। एक सप्ताह पूर्व लोग टीकाकरण के नाम पर घबराते थे, लेकिन अब टीकाकरण के लिए केन्द्रों में काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
शनिवार को प्रखंड के बादीडीह, सेरूआ, चेरवा में लगाए गए कैंप में कुल 274 लोगों को वैक्सीन लगाया गया।
बीडीओ मधु कुमारी, ग्राम पंचायतों के सक्रिय प्रतिनिधि, डीलर और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन आदि द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
टीकाकरण अभियान में हेल्थ विभाग की टीम, स्थानीय डीलर ,बादीडीह मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव ,उप मुखिया अशोक यादव,सेरुआ पंसस भरत यादव, सत्यार्थी फाउंडेशन के बाल मित्र ग्राम कार्यकर्ता राजेश शर्मा, वेंकटेश प्रजापति, शिवशक्ति कुमार,अमित कुमार,पंकज कुमार,सतीश मिस्त्री,नीरज कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।