Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी की मौत

118
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी राष्ट्रीय राज्यमार्ग 2 पर रविवार की सुबह दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की मौत हो गई। मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के चौपारण गांव निवासी जयराम साव व उनकी पत्नी के रूप में की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार जयराम धनबाद में नौकरी करते थे। रविवार की सुबह बाइक से वो यहां से अपने गांव चौपारण के लिए पत्नी को साथ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रांगामाटी के पास अज्ञात वाहन टक्कर मारकर उन्हें भाग निकला। सिर पर गंभीर चोट लगने से जयराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर हाल में घायल पत्नी को डुमरी रेफ़रल अस्पताल लाया गया। जहां उसकी भी मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच2 को जाम कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी विकास पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मान मनोबल कर सड़क से जाम हटवाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250