कांग्रेस के कद्दावर नेता नवीन आनंद चौरसिया के नेतृत्व में 50 युवाओं ने पार्टी का थामा दामन, फूल माला पहनाकर किया गया स्वागत
![Below feature image Mobile 320X100](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/04/PRADEEP.gif)
गिरिडीह : जिला के कांग्रेस के कद्दावर नेता नवीन आनंद चौरसिया के नेतृत्व में रविवार को 50 से ज्यादा युवा साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। झारखंड प्रदेश के महासचिव सह गिरिडीह युवा जिला प्रभारी भूपेश कुमार और युवा जिला अध्यक्ष हसनैन अली के समक्ष सभी युवा साथियों ने पार्टी के सिद्धांतों और निष्ठा की शपथ ली। इस दौरान भूपेश कुमार ने सभी को फूल माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
![विज्ञापन](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/02/ezgif.com-optimize-1.gif)
विज्ञापन
मौके पर गिरिडीह युवा जिला उपाध्यक्ष शशि शर्मा,जमुआ विधानसभा अध्यक्ष अहमद रजा नूरी, डुमरी विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो, बगोदर विधानसभा अध्यक्ष आबिद अंसारी, राजधनवार विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद राय,गिरिडीह विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज कुरेशी आदि लोग उपस्थित थे।