Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

डिवाइन ग्लोबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, प्रशिक्षुओं को दिया गया सर्टिफिकेट

240
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : डिवाइन ग्लोबल ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने की मुहीम लगातार जारी है. ट्रस्ट की अध्यक्ष डोली तिवारी, सचिव विजय तिवारी लगातार महिलाओं को स्वावलंबी बनाए जाने को लेकर जिले के अलग अलग इलाकों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजित कर विभिन्न ट्रेडों में महिलाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं.

इनदिनों ट्रस्ट के द्वारा गिरिडीह सदर प्रखंड के जम्बाद, अम्बाटांड, सिरसिया समेत अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर महिलाओं और युवतियों को डिजाईनर चूड़ी बनाने की कला सिखाई गई. वहीं प्रशिक्षण के समापन पर कार्यक्रम कर सभी को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. कार्यक्रम में ट्रेनर बिंदिया देवी, अर्नब समेत समूह की महिलाएं शामिल थी.

विज्ञापन

विज्ञापन

ट्रस्ट के सचिव विजय तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं का समूह बनाया जा रहा है. जल्द ही इन्हें रोजगार से जोड़ा जायेगा. बताया कि ट्रस्ट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है. आगे भी यह अभियान चलता रहेगा.

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250