![Below feature image Mobile 320X100](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/04/PRADEEP.gif)
गिरिडीह :मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महतोडीह में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसे में चचेरे भाई बहन की मौत हो गई। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मटरूखा निवासी जयदेव मंडल का पुत्र अजय मंडल और दीपक मंडल की पुत्री साक्षी कुमारी स्कूटी से ट्यूशन पढ़ कर वापस जा रहे थे। इसी दौरान महतोडीह मोड़ में अवैध बालू लोड ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना में जहां साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल भाई अजय मंडल की मौत अस्पताल लाने के दौरान हो गई। घटना के बाद परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
![विज्ञापन](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/02/ezgif.com-optimize-1.gif)
विज्ञापन
बताया जाता है कि टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ। हालांकि कुछ लोग ट्रैक्टर के पहचान होने की बात कह रहे हैं।