Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

फिटकोरिया से तीन लोग मक्का मदीना के लिए हुए रवाना, करेंगे उमरा

383
Below feature image Mobile 320X100

बेंगाबाद : फिटकोरिया से तीन लोग सोमवार को उमरा के लिए रवाना हुए। फिटकोरिया निवासी स्व हुसैन अंसारी की पत्नी रजिया बीबी, लुकमान अंसारी एवं लुकमान अंसारी की पत्नी जैबुन बीबी मक्का मदीना जाकर उमरा करेंगे। तीनो हज यात्रियों को अक़ीदतमन्दों ने पूरी श्रद्धा भाव से उमरा की यात्रा के लिए रवाना किया। इसके पूर्व संध्या फिटकोरिया पंचायत में एक शानदार जलसा का आयोजन किया गया। जिसमें कई उलेमाओं ने मक्का मदीना और हज की फ़ज़ीलत बयान की। वहीं शायरों ने पैगम्बर हजरत मुहम्मद और हज से जुड़ी नातें सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बताया गया कि इस्लाम धर्म मे हज और उमरा करने का बहुत ही खास महत्व है। लोगों ने उमरा पर जाने वाले यात्रियों उस पाक बारगाह में देश मे अमन चैन और खुशहाली की दुआएं करने की दरख्वास्त की।

विज्ञापन

विज्ञापन

मौके पर फिटकोरिया पंचायत की मुखिया तरन्नुम प्रवीण, पूर्व पंसस जसीमा खातून, वार्ड सदस्य निखत यासमीन, जलसहिया सेहरा खातून, शबनम खातून, मुखिया प्रतिनिधि शाहनवाज अंसारी, हसनैन आलम, मुमताज अंसारी, मौसम प्रेम, मंजर अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, जैनुल अंसारी, रफीक अंसारी, निशार अंसारी, महताब अंसारी समेत अन्य लोगों ने यात्रियों को विदा किया।

 

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250