Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

घर पर अकेले था युवक, फंदे से झूलता मिला शव

507
Below feature image Mobile 320X100

तफ्तीश में जुटी पुलिस

डुमरी : थाना इलाके के पंचवटी नगर में एक युवक का शव घर के कमरे में ही फंदे से झूलता हुआ मिला है। मृतक विनय कुमार था। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त वह घर पर अकेला था। वहीं मकान में किराएदार रहते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना गुरुवार की है। वहीं लोगों को जानकारी गुरुवार की शाम को हुई। जब दरबाजा तोड़ किरायेदार घर में प्रवेश किए।

इस बाबत किराएदार बैंककर्मी संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को दोनों में मुलाकात और बात भी हुई थी। गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक जाने की बात हुई थी। लेकिन वो सुबह नहीं उठे और विनय भी नहीं आया तो वे तैयार होकर सीधे बैंक चल गए। इस दौरान उनका लंच बॉक्स रूम में छूट गया था जिसको लेकर उन्होंने विनय को 3 बार कॉल भी किया पर विजय ने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद गुरुवार की शाम को वे वापस लौटे शाम को फिर उनकी पत्नी ने कॉल कर बताया कि मृतक विनय की पत्नी कॉल कर रही है विनय कॉल नहीं उठा रहा है। जिसके बाद नीचे जाकर देखा तो लॉक था। फिर 2 लड़कों को उन्होंने बुलाया और अंदर घुसे तो देखा कि वह लटका हुआ था। जिसके बाद उन्होंने सभी को इसकी सूचना दी।

इधर सूचना पाकर डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक का पांव पलंग से सटा हुआ था ऐसे में उसकी हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है पुलिस हरेक एंगल से इसकी जांच कर रही है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजन के आवेदन पर अनुसंधान को आगे बढ़ाया जाएगा।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250