Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

बारिश में गिरी दीवार, दबकर वृद्ध महिला की गई जान

145
Below feature image Mobile 320X100

जमुआ : थाना क्षेत्र के चुंगलों कोडाडीह में एक दर्दनाक घटना हो गई। यहां दीवार गिरने से एक वृद्ध महिला की दबकर मौत हो गई। मृतिका 65 वर्षीय केसिया देवी थी।

घटना शुक्रवार शाम की ही है, लेकिन लोगों की इसकी भनक शनिवार की सुबह हुई। मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध केसिया देवी शनिवार की सुबह जब दूध लेने नहीं पहुंची तो लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

खोजबीन के दौरान घर के पास स्थित ही ढहे दीवार के मलबे में उसकी लाश मिली। लाश मिलते ही कोहराम मच गया। आनन-फानन में लोग जुटे और शव को बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पुत्र बाहर रहता है। खबर लिखें जाने तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

रिपोर्ट : दीपक

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250