
गावां : मंगलवार को गावां के बिरने में मधुमक्खियों के हमले में दो लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि बिरने निवासी 52 वर्षीय कपिलदेव यादव और 38 वर्षीय कैलाश यादव बिरने के बंगालीबारा जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक दोनों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।
इसके बाद दोनों किसी तरह मौके से भाग कर घर पहुंचे। मधुमक्खियों के इस हमले में कैलाश यादव को मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं कपिलदेव यादव को सर में मधुमक्खियों ने कई जगहों पर डंक मारा है। जिससे वो दर्द से कराहते हुए इलाज के लिए गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उनका उपचार किया गया।

विज्ञापन
फिलहाल दोनों घायलों की हालत में सुधार है। बता दें कि गावां के ग्रामीण इलाकों में मधुमक्खियों का आतंक लगातार बना हुआ है। भादो माह में ही मधुमक्खियों के अलग अलग हमले में चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। लगातार मधुमक्खियों के हमले से लोगों में दहशत है।